BB OTT 3 में शिवानी ने खोली अरमान के घर की पोल पट्टी 'बिग बॉस ओटीटी 3' धमाकेदार तरीके से आगे बढ़ रहा है जानकारी हो कि शो के दो प्रतियोगी शिवानी कुमारी और अरमान मलिक एक-दूसरे को पहले से जानते हैं इसी बीच शिवानी कुमारी ने अरमान मलिक के घर की पोल खोल दी है हालिया एपिसोड में शिवानी में कहा कि वह एक दफा अरमान मलिक के घर गई थीं शिवानी ने कहा, 'मैं जब इनके घर गई थी तो भाभी ने कहा था कि ऐ खाना डाल दे इसे' शिवानी ने आगे जोड़ा, 'आज इस शो में मुझे बतौर प्रतियोगी देखकर अरमान भैया को बुरा लगता है' सीटिए