Bigg Boss OTT 3: पत्रकार के किस सवाल पर रणवीर शौरी ने खोया अपना आपा? 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हालिया एपिसोड काफी दिलचस्प रहा है हर साल की तरह इस साल भी फिनाले से पहले मीडिया वाले प्रतियोगियों से सवाल करने पहुंचे हालांकि, एक पत्रकार के सवाल पर रणवीर शौरी भड़क उठे एक पत्रकार ने कहा कि रणवीर अपने करियर को रिवाइव करने के लिए शो का हिस्सा बने हैं पत्रकार के सवाल पर रणवीर ने चिल्लाकर कहा, 'मैंने कब कहा कि मैं करियर रिवाइव करने आया हूं, क्या आप स्पष्टीकरण दे सकते हैं?' रणवीर ने कहा, 'मैंने कभी नहीं कहा कि मैं करियर रिवाइव करने आया हूं, मैंने कहा कि मेरे पास फिलहाल कोई ऑफर नहीं था' सीटिए