'कटारिया के दोस्तों...' मुनव्वर ने बिना नाम लिए एल्विश को मारा ताना रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' इन दिनों हर किसी के जुबां पर है, इस शो में आए दिन कुछ न कुछ नया हो रहा है हालिया एपिसोड में विशाल पांडे ने अरमान मलिक की पत्नी कृतिका मलिक को लेकर कुछ कमेंट किया था, जिसके बाद शो में काफी विवाद हुआ विशाल पांडे के बयान से अरमान मलिक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने विशाल को थप्पड़ जड़ दिया इस घटना के बाद जहां सारे घरवाले विशाल के खिलाफ हो गए लेकिन लवकेश कटारिया ने उनका साथ दिया इस बीच अब मुनव्वर फारूकी ने लवकेश कटारिया को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है सामने आए इस पोस्ट में मुनव्वर ने लिखा, 'कटारिया के दोस्तों के नसीब में सिर्फ चक्की पिसना लिखा है क्या' लोगों का ये मानना है कि इस पोस्ट के जरिए मुनव्वर ने एल्विश यादव पर भी निशाना साधा है सीटिए