दुल्हन बनीं सना सुल्तान, मदीना में किया निकाह सना सुल्तान ने निकाह कर लिया है बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ चुकी अभिनेत्री ने मदीना शहर में मोहम्मद वाजिद से निकाह कर लिया इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरों के साथ दी उन्होंने लिखा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मुझे सबसे पाक जगह मदीना में मेरे वाजिद जी विटामिन डब्ल्यू के साथ निकाह करने का मौका मिला..." इस पोस्ट में आगे उन्होंने कहा कि उनकी हमेशा से इच्छा थी कि वह सादगी के साथ निकाह करें साझा की गई तस्वीरों में अभिनेत्री को सफेद रंग के शरारा में देखा जा सकता है, वहीं वाजिद का चेहरा फोटो में कहीं भी नजर नहीं आया एंटर