अमर उजाला
Mon, 12 June 2023
बिग बॉस के सीजन 2 को इस बार सलमान खान होस्ट कर रहे हैं
वहीं खबरे हैं कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में एक एक्स कपल भी नजर आ सकता है
बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’की कास्टिंग हो चुकी है
कंटेस्टेंट्स 15 जून तक शो के सेट पर एंट्री कर जाएंगे, शो 17 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा
वहीं ‘बीबी ओटीटी 2’के बाद ‘बिग बॉस 17’दिवाली के दौरान कलर्स टीवी पर शुरू होगा
एक्स कपल अविनाश सचदेव और एक्ट्रेस पलक पुरसवानी बिग बॉस ओटीटी 2 के पहले कंफर्म नाम हैं
दिलचस्प बात है कि बिग बॉस के इतिहास में डेलनाज ईरानी और राजीव पॉल के बाद एक और एक्स कपल पब्लिकली ब्रेकअप के बाद रियलिटी शो में नजर आने वाला है
अविनाश सचदेव ने टीवी शो ‘छोटी बहू’से पॉपुलैरिटी हासिल की थी
उस समय एक्टर रुबीना दिलैक को डेट कर रहे थे
इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस शालमली देसाई से 2015 में शादी कर ली थी
हालांकि 2017 में दोनों का तलाक हो गया
वहीं पलक परसवानी नागपुर की रहने वाली हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्प्लिट्सविला 7’ से की थी
पलक और अविनाश आखिरी बार ‘नच बलिए 7’ में साथ नजर आए थे
अब ब्रेकअप के बाद ये ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में नजर आएंगे
असल जिंदगी में भी संस्कारी बहुएं हैं ये अभिनेत्रियां