अमर उजाला
Tue, 26 September 2023
सुंबुल तौकीर खान ने 'इमली' से घर-घर में खास पहचान बनाई, फिर वह 'बिग बॉस' में नजर आईं
सुंबुल एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं, दरअसल उन्होंने अब अपने करियर के संघर्ष को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया
सुंबुल ने खुलासा किया कि उनके सांवले रंग के कारण उन्हें मानसिक रूप से काफी दिक्कतें हुईं
सुंबुल ने कहा कि शुरुआत में उन्होंने सांवले रंग पर खराब टिप्पणियां सुनीं और इसका उन पर मानसिक तौर पर काफी बुरा असर पड़ा
सुंबुल ने बताया कि जब उन्हें अपना पहला शो मिला, तब चीजें बदलने लगीं और अब वह इन चीजों से आगे निकल चुकी हैं
अभिनेत्री ने कहा कि वह करियर में काफी आगे बढ़ चुकी हैं और अब वह जानती हैं कि इस तरह की टिप्पणियों का उनपर कोई असर नहीं पड़ेगा
KKK13 में स्टंट करते हुए बुरी तरह से घायल हुईं दिव्यांका