पवित्रा पुनिया पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन 'बिग बॉस 14' फेम अभिनेत्री पवित्रा पुनिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है 6 नवंबर को अभिनेत्री के पिता कुशल पाल सिंह का निधन हो गया पवित्रा ने बताया कि बीते दिनों ज्यादा तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था पवित्रा ने जोड़ा, 'वह ठीक हो रहे थे, लेकिन 6 नवंबर को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया' अभिनेत्री ने कहा, 'मैं इस वक्त अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हूं' पवित्रा ने बताया कि सिर पर से पिता का साया उठ जाने से वह टूट चुकी हैं सीटिए