बचपन में करण वीर को थी ये बीमारी, किया खुलासा

अमर उजाला

Sat, 25 January 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम
टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता करणवीर मेहरा ने हाल ही में रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये जीते हैं।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
लेकिन करण के लिए यह सफलता हासिल करना आसान नहीं था। उन्होंने हाल ही में मीडिया से बातचीत में अपने संघर्षों के बारे में खुलकर बात की।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम @karanveermehra
करण ने बताया कि बचपन में उन्हें डिस्लेक्सिया नाम की बीमारी थी, जिससे पढ़ाई में उन्हें काफी कठिनाई होती थी। उन्होंने कहा, "मुझे और मेरी बहन को यह सिखाया गया था कि हमें अपने-अपने अचीवमेंट्स खुद देखने हैं और हमारा घर ट्रॉफीज से भरा होगा।"
Image Credit : इंस्टाग्राम @karanveermehra
करण ने कहा, "मेरी बहन पढ़ाई में बहुत अच्छी थी, लेकिन मैं पढ़ाई में संघर्ष करता था। बाद में हमें पता चला कि मुझे डिस्लेक्सिया था।"
 
Image Credit : इंस्टाग्राम- करणवीर मेहरा
उन्होंने यह भी कहा, "मेरी मम्मी ने मुझे मैथ्स और अकाउंट्स का ट्यूशन दिलवाया था, जिसके बाद मैं 10वीं में 72 प्रतिशत अंक लेकर पास हो पाया।"
 
Image Credit : इंस्टाग्राम- करणवीर मेहरा
करण ने कहा, "जब घरवालों को यह पता चला तो वे हैरान रह गए। बाद में मेरी मम्मी को समझ में आया कि मुझे पढ़ने में समस्या थी, न कि समझने में।"
 
Image Credit : इंस्टाग्राम @karanveermehra

शौक हो तो ऐसा, जूतों-कपड़ों के लिए कृष्णा अभिषेक ने खरीदा फ्लैट

इंस्टाग्राम
Read Now