चुम दरांग ने फैमिली संग मनाया जश्न, बिग बॉस 18 में टॉप 5 तक पहुंची थीं

अमर उजाला

Mon, 20 January 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@chum_darang

हाल ही में मॉडल-एक्ट्रेस चुम दरांग रियालिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में टॉप 5 तक पहुंचकर शो से बाहर हुईं, इस शो के विनर करण वीर मेहरा बने हैं

 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@chum_darang

This browser does not support the video element.

चुम दरांग शो ‘बिग बॉस’ से बाहर आने के बाद अपने घर पहुंची हैं। उन्होंने अपने परिवार के साथ केक काटकर जश्न मनाया, इस सेलिब्रेशन की वीडियो चुम ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की

 

Video Credit :

चुम दरांग अपने पैरेंट्स, फैमिली के साथ बिग बॉस 18 में टॉप 5 तक पहुंचने का जश्न मनाती हुई नजर आईं, चुम ने केक काटकर अपनी इस एचीवमेंट को सेलिब्रेट किया 

Image Credit : इंस्टाग्राम

शो ‘बिग बॉस 18’ में चुम दरांग के गेम की सभी ने तारीफ की, वह एक मजबूत प्रतियोगी मानी गईं

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

बिग बॉस के इस सीजन में चुम दरांग और करण वीर मेहरा के बीच नजदीकियां भी बढ़ी थीं, दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। आगे इनका रिश्ता क्या मोड़ लेगा, इस बारे में सोशल मीडिया यूजर्स जानना चाहते हैं 

Image Credit : इंस्टाग्राम

अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली चुम दरांग के करियर की बात की जाए तो उन्होंने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया। वह वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ में नजर आई थीं। साथ ही चुम दरांग ने ‘बधाई दो’ और ‘गूंगबाई काठियावाड़ी’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया है

Image Credit : इंस्टाग्राम-@chum_darang

मां के साथ हिना ने बनाई क्यूट रील, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

इंस्टाग्राम
Read Now