अमर उजाला
Fri, 28 February 2025
हाल ही में बिग बॉस 18 में बतौर प्रतियोगी शामिल हुईं टीवी एक्ट्रेस ईशा वर्मा को मुंबई में पैपराजी ने घेर लिया। इस मौके पर उनसे अविनाश मिश्रा को लेकर सवाल किए गए।
अविनाश मिश्रा भी बिग बॉस 18 में बतौर प्रतियोगी शामिल थे। ईशा और अविनाश के बीच इस शो में काफी करीबी बढ़ी थी।
अविनाश और ईशा की केमिस्ट्री को शो में काफी पसंद किया था। साथ ही ईशा का नाम एक्टर शालीन भनोट से भी जोड़ा गया था।
शो ‘बिग बॉस 18’ से बाहर आने के बाद अविनाश और ईशा साथ में नजर नहीं आए। हाल ही में जब पैपराजी ने ईशा से पूछा कि अविनाश कहां है? तो ईशा का जवाब था कि अपने घर पर होगा अविनाश।
ईशा सिंह के करियर की बात की जाए तो वह ‘बिग बॉस 18’ से पहले कई टीवी सीरियल का हिस्सा रही हैं। साथ ही एक वेब सीरीज ‘पैठणी’ में नजर आईं।
महाशिवरात्रि पर पूजा-भक्ति में लीन नजर आईं रुपाली गांगुली