BB 17: अंकिता-विक्की का झगड़ा देख टूटा जरीन खान का दिल! 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बने विक्की जैन और अंकिता लोखंडे का रिश्ता दिन-ब-दिन बिगड़ता जा रहा है कपल के बीच की लड़ाई खत्म होने के बजाए बढ़ती ही जा रही है कई सेलेब्स को जोड़े के रिश्ते पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते देखा जा चुका है अब बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने कहा है कि वह इस जोड़े को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानतीं, लेकिन इनका झगड़ा देखना दुखद है जरीन ने यह भी याद किया कि कैसे अंकिता और विक्की शो से पहले सोशल मीडिया पर सभी को कपल गोल्स देते थे जरीन ने जोड़ा, 'मैं चाहती हूं कि वे अपने बीच साझा किए गए प्यार को याद रखें, अपने रिश्ते के बारे में बात करें, न कि शो उन्हें बर्बाद कर दे' सीटिए