BB 17 में खानजादी पर भड़के करण, ट्रोल्स ने लगा दी क्लास 'बिग बॉस 17' का ताजा वीकएंड का वार करण जौहर ने होस्ट किया है करण जौहर ने होस्ट की कमान संभालकर कई सदस्यों को आईना दिखाया करण जौहर ने मन्नारा की उनके दोहरे व्यक्तित्व के लिए जमकर क्लास लगाई इसी कड़ी में करण, खानजादी पर बीमारी का झूठा बहाना बनाने का आरोप लगाते नजर आए हालांकि, करण के इस रवैये पर शो के फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है एक यूजर ने टिप्पणी कर लिखा है, 'यार किसी की भावनाओं की तो कद्र कर लो' सीटिए