अमर उजाला
Mon, 23 October 2023
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' में हाल ही में अंकिता लोखंडे की रैपर खानजादी संग लड़ाई हुई
अंकिता ने खानजादी पर तंज कसते हुए यह तक कह दिया कि उनकी वजह से ही वह टीवी पर दिखाई दे रही हैं
अंकिता के इस कमेंट पर अभिनेता और निर्माता संदीप सिकंद ने भड़कते हुए उनपर टीवी के लिए प्यार का दिखावा करने का आरोप लगाया
संदीप ने अंकिता की शो से एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा- पूरी सिरदर्द है, कृपया बोलना बंद करो
दूसरे तस्वीर के साथ संदीप ने लिखा- ये सभी टीवी कलाकार, जो अचानक टीवी के लिए अपने प्यार और अपने पेशे के बारे में बात कर रहे हैं
मुझे हैरानी है कि वह प्यार और प्रोफेशनलिज्म तब कहां चला जाता है जब वे एक शूटिंग के लिए 12 घंटे की बात कर बस तीन-चार घंटे देते हैं
संदीप ने आगे कहा कि वे स्क्रिप्ट में बदलाव की मांग करते हैं, जब वे डायलॉग्स पर अजीब मांग करते हैं, तब उनका यह प्यार कहा चले जाता है
लोगों के दिलों में बसते हैं 90 के दशक के ये शो