BB 17: एक और दोस्ती का अंत, अंकित-मुनव्वर में छिड़ी जंग 'बिग बॉस 17' को मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, अरुण महाशेट्टी और मन्नारा चोपड़ा के रूप में अपने चार फाइनलिस्ट मिल गए हैं हालांकि, इस फैसले से अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, आयशा खान और ईशा मालवीय खासा नाराज हैं 'बिग बॉस 17' के आगामी एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच जुबानी जंग देखने को मिलेगी अंकिता, मुनव्वर से अपनी नाराजगी साझा करेंगी और कहेंगी कि उन्होंने उन्हें धोखा दिया वहीं, मन्नारा चोपड़ा और ईशा मालवीय के बीच तीखी बहस लोगों का मनोरंजन करेगी अंकिता, मुनव्वर को फट्टू मुन्ना, डरपोक मुन्ना और कायर मुन्ना कहकर पुकारेंगी इसी के बाद अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारूकी के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिलेगी सीटिए