मुनव्वर का रो-रोकर बुरा हाल, घर जाने की लगाई गुहार बिग बॉस शो इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है हाल ही में शो में मुनव्वर फारूकी की पूर्व प्रेमिका आयशा खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है उनके घर में आते ही मुनव्वर काफी ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं हाल ही में वे रोते और आयशा से माफी मांगते हुए नजर आए नए प्रोमो में वे आयशा के सामने फूट-फूटकर रोते दिखे साथ ही, वे यह कहते हुए भी नजर आए कि उन्हें घर जाना है एंटरटेनमेंट डेस्क