अंकिता ने तोड़ा नियम, क्या कैप्टन मुनव्वर देंगे सजा? बिग बॉस 17 में एक बड़ा ट्विस्ट आ गया है मुनव्वर फारूकी इस सीजन के पहले कैप्टन बन गए हैं शो के आगामी एपिसोड में उनके और अंकिता लोखंडे के बीच टकराव देखने को मिल सकता है दरअसल, कैप्टन बनने के बाद आने वाले एपिसोड में बिग बॉस मुनव्वर को बुलाकर अंकिता की गलती के बारे में बताएंगे इस दौरान उन्हें एक ऑडियो सुनाया जाएगा, जिसमें अंकिता बाहर की दुनिया के बारे में डॉक्टर से पूछती सुनाई देंगी इसके बाद मुनव्वर घर के मोहल्ले में बात करते नजर आएंगे और अंकिता खुद को डिफेंट करती और रोती हुई दिखेंगी एंटरटेनमेंट डेस्क