बिग बॉस 17 का हिस्सा बनेंगी 'दिव्य दृष्टि' की संगीता! टीवी का चर्चित और कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' सीजन 17 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं सलमान खान के इस शो के एक्सपेक्टेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है इस बीच खबर है कि टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस संगीता घोष बिग बॉस 17 का हिस्सा बन सकती हैं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, बिग बॉस 17 के मेकर्स ने 'दिव्य दृष्टि' फेम संगीता घोष से संपर्क किया है एक्ट्रेस फिलहाल इस बारे में सोच रही हैं, अगर सबकुछ ठीक रहा तो संगीता शो का हिस्सा बन सकती हैं बता दें कि संगीता घोष ‘देस में निकला होगा चांद’, ‘भ्रम’ और ‘दिव्य दृष्टि’जैसे कई शो का हिस्सा रही हैं ..................