अमर उजाला
Sun, 20 August 2023
पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद 'बिग बॉस 17' का आगाज जल्द होने वाला है
'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आए कुछ प्रतिभागियों को दर्शक दोबारा सलमान के इस शो के 17वें सीजन में देखना चाहते हैं
इनमें अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, एल्विश यादव और जिया शंकर के नाम टॉप पर हैं
हालांकि, इनमें से कुछ ने कंफर्म किया है कि वे 'बिग बॉस सीजन 17' में नजर नहीं आएंगे
शो के फर्स्ट रनरअप अभिषेक मल्हान के भाई निश्चय मल्हान उर्फ ट्रिगर्ड इंसान ने साफ किया कि अभिषेक इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगे
BB OTT 2 के विनर एल्विश यादव ने भी फिनाले वाली रात को सीजन 17 में जाने से इनकार कर दिया था
जिया शंकर ने भी कंफर्म है कि वह 17वें सीजन में नहीं दिखेंगी
इसके अलावा 17वें सीजन के लिए मनीषा रानी का नाम भी सामने आ रहा है
अभी तक उनकी तरफ से इस बारे में अभी कोई जवाब नहीं आया है
'मुक्ति बंधन' की इस एक्ट्रेस को जानते हैं आप?