अंकिता के फैसले पर भड़के यूजर्स, जमकर लगाई लताड़ बिग बॉस 17 इन दिनों लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में बना हुआ है हाल ही में एक एपिसोड के दौरान अभिषेक ने सर्मथ को थप्पड़ जड़ दिया था इस घटना के बाद अब शो का एक नया प्रोमो सामने आया है वीडियो में बिग बॉस इस घटना पर अंकिता को फैसला करने के लिए कहते हैं प्रोमो में अंकिता कहती हुई नजर आती हैं कि अभिषेक को हाथ उठाने की वजह से घर से बाहर जाना चाहिए इसके बाद अभिषेक घर से बाहर जाते हुए नजर आते हैं इस प्रोमो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अंकिता पर भड़क गए हैं नेटिजंस इस वीडियो पर अभिनेत्री को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं एंटरटेनमेंट डेस्क