भारती सिंह ने चार दिनों तक क्यों नहीं दिया हर्ष के मैसेज का जवाब? जानिए

अमर उजाला

Sat, 11 January 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम bharti.laughterqueen

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया मिलकर दर्शकों को टीवी शो की एंकरिंग में, अपने यूट्यूब व्लॉग्स और इंस्टाग्राम पर खूब हंसाते हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम bharti.laughterqueen

यह दोनों एक आइडल पति-पत्नी की जोड़ी भी है, दोनों के बीच बहुत प्यार है 

Image Credit : इंस्टाग्राम bharti.laughterqueen

हर्ष और भारती की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई, हाल ही में इस बारे में भारती सिंह ने अर्चना पूरन सिंह के यूट्यूब चैनल के व्लॉग में बताया 

Image Credit : यूट्यूब ग्रैब

हर्ष और भारती, अर्चना पूरन सिंह के घर गेस्ट बनकर गए, वहां भारती ने बताया कि जब पहली बार हर्ष ने ‘आई लव यू’ का मैसेज भेजा तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ

Image Credit : इंस्टाग्राम bharti.laughterqueen

भारती को लगा कि कैसे कोई लड़का उन्हें प्रपोज कर सकता है, वह तो उस समय काफी मोटी हुआ करती थीं 

Image Credit : इंस्टाग्राम bharti.laughterqueen

भारती ने चार दिन तक हर्ष के मैसेज का जवाब नहीं दिया लेकिन शूटिंग सेट पर दोनों की मुलाकात होती रही। ऐसे में अगर हर्ष का हाथ भी भारती को छू जाता तो उन्हें प्यार भरा अहसास होता 

Image Credit : इंस्टाग्राम bharti.laughterqueen

आखिर में भारती ने हर्ष को हां कह दिया और दोनों ने लगभग पांच साल तक डेट किया। साल 2017 में दोनों ने शादी की। इनका एक बेटा भी है, जिसका नाम लक्ष्य उर्फ गोला है

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

ग्रीन बिकिनी में क्रिस्टल ने शेयर किया बोल्ड लुक, देखें तस्वीरें

इंस्टाग्राम
Read Now