BB 17: तकरार के बीच मन्नारा ने लगाया मुनव्वर को गले 'बिग बॉस 17' के बीते एपिसोड में मुनव्वर फारूकी और मन्नारा चोपड़ा के बीच जुबानी जंग देखने को मिली वहीं, आज का एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है आज रात के एपिसोड में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे एक टास्क के दौरान मुनव्वर की लव लाइफ को कोर्ट केस में बदल देंगे विक्की जैन, मुनव्वर पर अपने रिश्ते के बारे में बाहर झूठ बोलने के लिए आलोचना करते और शो के अंदर नकली बंधन बनाने का आरोप लगाते नजर आएंगे इसके बाद मुनव्वर फारूकी काफी ज्यादा भावुक हो जाएंगे और उनकी आंखों से आंसू भी छलक उठेंगे इसी दौरान मन्नारा चोपड़ा सांत्वना देती हुई मुनव्वर फारूकी को गले लगा लेंगी सीटिए