शादी के बंधन में बंधे 'बालवीर' फेम देव जोशी, साझा की तस्वीरें देव जोशी को टीवी शो 'बालवीर' की वजह से घर-घर में पहचान मिली है। 25 फरवरी को उन्होंने आरती से शादी कर ली है। सोशल मी़डिया पर उनकी शादी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी साझा की थीं। इन फोटोज में देव और आरती काफी खुश नजर आ रहे थे। इससे पहले उन्होंने 21 जनवरी को पोस्ट के जरिए अपनी सगाई की जानकारी दी थी। एंटर