अमर उजाला
Thu, 13 February 2025
इन दिनों कई सेलिब्रिटीज महाकुंभ में पहुंच रहे हैं। हाल ही में सीरियल ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भी प्रयागराज पहुंचीं।
रुपाली परमार्थ निकेतन के महाकुंभ मेला कैंप में नजर आईं। यहां वह अपने परिवार के साथ पहुंची थीं।
परमार्थ निकेतन से जुड़े स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी के साथ रुपाली ने संगम आरती की।
साध्वी भगवती सरस्वती जी ने रुपाली के बारे में कहा कि वह अपने सीरियल ‘अनुपमा’ के माध्यम से आम महिलाओं की समस्याओं को सामने लाती हैं, यह एक नेक काम है।
रुपाली गांगुली भी महाकुंभ, प्रयागराज पहुंचकर काफी खुश नजर आईं।
हाल ही में टीआरपी लिस्ट में भी रुपाली गांगुली का शो टॉप पोजिशन पर आया है। इस सफलता से भी एक्ट्रेस काफी अच्छा महसूस कर रही हैं।
अपने पेट संग नजर आईं रीम, फैंस बोले- 'दोनों की आंखें बहुत प्यारी हैं'