अमर उजाला
Mon, 10 March 2025
हाल ही में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह 'लाफ्टर शेफ 2' के सेट पर सफाई करती दिख रही हैं। अचानक पीछे से उनके पति विक्की जैन आते हैं।
वीडियो में विक्की जैन, अंकिता के सिर पर फूल मारते हैं। दोनों यह एक्ट एक सॉन्ग के लिए कर रहे थे। जिस पर दोनों रील बना रहे हैं। इसी रील को अंकिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है।
अंकिता और विक्की जैन 'बिग बॉस 17' में शामिल हुए। दोनों के बीच अकसर ही प्यार भरी नोक-झोंक चलती ही रहती है। 'लाफ्टर शेफ 2' में भी विक्की और अंकिता एक-दूसरे का काफी मजाक बनाते हैं।
अंकिता के करियर फ्रंट की बात की जाए तो वह पिछले साल फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' में नजर आईं। फिल्म में वह रणदीप हुड्डा के अपोजिट नजर आई थीं।
अंकिता लोखंडे का ग्लैमरस अंदाज, फ्लोरल ड्रेस में दिखीं बहुत खास