सास के विवादित बयान पर आई अंकिता लोखंडे की प्रतिक्रिया अंकिता लोखंडे की सास 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बनकर सुर्खियों में आ गईं अंकिता की सास ने उनकी परवरिश और दिवंगत पिता को लेकर टिप्पणी की, जिस पर बवाल मच गया फैंस समेत मनोरंजन जगत के सितारों ने भी अंकिता के पति विक्की जैन की मां की आलोचना की अब अंकिता ने सास के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ किया है कि उनका इरादा गलत नहीं था अभिनेत्री ने कहा, 'मैं इन लोगों के साथ रह चुकी हूं, मुझे पता है कि वे मुझसे कितना प्यार करते हैं, लेकिन बिग बॉस पर मम्मा थोड़ी भावुक हो गईं' अंकिता ने जोड़ा, 'मेरी सास बिल्कुल मेरी तरह हैं, जहां तक परिवार की नकारात्मक छवि का सवाल है, मैं यहां उसे बचाने के लिए हूं' सीटिए