अमर उजाला
Wed, 5 March 2025
इन दिनों अंकिता लोखंडे एक कुकिंग रियालिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में नजर आ रही हैं। इस शो में वह अपने पति विक्की जैन के साथ शामिल हुई हैं।
‘लाफ्टर शेफ 2’ में कई और टीवी एक्टर्स भी शामिल हैं। सभी मिलकर कुकिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेते हैं। साथ ही इस शो पर खूब मस्ती-मजाक भी होता है।
हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ 2’ के सेट पर होली का एपिसोड फिल्माया गया। इस सेट से कुछ फनी डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इसमें अंकिता लोखंडे, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के साथ होली के गाने पर डांस कर रही हैं।
अंंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन इस वीडियो में नहीं है। लेकिन उनकी और कृष्णा अभिषेक की काफी बनती है।
अंकिता लोखंडे के करियर फ्रंट की बात की जाए तो वह ‘बिग बॉस 17’ में अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आई थीं। साथ ही अंकिता ने फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर(2024)’ में भी काम किया था।
तेजस्वी प्रकाश की एक्टिंग नहीं इस हुनर के कायल हुए फैंस? फराह खान ने की खूब तारीफ