अमर उजाला
Sat, 21 September 2024
अनीता हसनंदानी पिछले कई सालों से टीवी शोज से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं
हालांकि, अभिनेत्री को शो 'ये है मोहब्बतें' से दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल हुई थी
अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि नौ या दस साल की उम्र में उन्हें छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा था
Hauterrfly को दिए एक इंटरव्यू में अनीता हसनंदानी ने बताया कि जब वे स्कूल में थीं, तब उनके साथ यह घटना हुई थी
अभिनेत्री ने बताया कि जब वह स्कूल से घर जाती थीं तो एक रिक्शा वाला उन्हें देखकर अपनी पेंट उतारता था और अजीब नजरों से देखते हुए खुद को छूना शुरू कर देता था
अनीता के बताया कि वह उससे इतना डरते थे कि उन्होंने घर जाने का रास्ता तक बदल लिया
टीवी पर 'नागिन' बन खूब छाईं ये अभिनेत्रियां, मौनी रॉय को मिली खूब शोहरत