KBC फ्रॉड पर सख्त अमिताभ, लोगों को किया सचेत अमिताभ बच्चन के जरिए होस्ट किया जाने वाला शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है हाल ही में पश्चिम बंगाल के मंडल कुमार 'केबीसी 15' के हॉट सीट पर बैठे मंडल ने शो के दौरान कहा कि उनके गांव के लोग सोचते हैं कि प्रतियोगियों को शो में आने के लिए पैसे देने पड़ते हैं यह सुनते ही अमिताभ बच्चन, लोगों को फ्रॉड के प्रति सचेत करते हैं बिग बी ने कहा, 'कई लोगों को फर्जी कॉल आती है कि आपको शो में शामिल होने के लिए चुना गया है' बिग बी ने जोड़ा, 'उन पर विश्वास न करें, आपको परीक्षण देना होगा और केवल आपका ज्ञान ही आपको शो में ला सकता है' सीटिए