हीर बन अदिति ने टीवी की दुनिया में बनाया नाम अदिति गुप्ता टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं, आज एक्ट्रेस अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं एक्ट्रेस का जन्म 21 अप्रैल 1988 को भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो किस देश में है मेरा दिल से की थी इस शो में एक्ट्रेस ने हीर का किरदार निभाया था, जिससे उन्हें अच्छी पहचान हासिल हुई थी इसके बाद उन्होंने कबूल है, परदेश में है मेरा दिल, इश्कबाज, काल भैरव रहस्य, धड़क जिंदगी के जैसे शो किए हैं साथ ही साल 2010 में अदिति ने जरा नच के दिखा टीवी रियलिटी शो में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड कबीर चोपड़ा से साल 2018 अक्टूबर में शादी की थी Additi Gupta