ताहिरा कश्यप से महिमा चौधरी तक, इन सेलेब्स ने झेला ब्रेस्ट कैंसर का दर्द

अमर उजाला

Mon, 7 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी और लेखिका ताहिरा कश्यप एक बार फिर से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। इसकी जानकारी खुद ताहिरा ने दी।

Image Credit : इंस्टाग्राम

ताहिरा को इससे पहले साल 2018 में ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला था। तब कीमोथेरेपी के जरिए एक लंबे इलाज के बाद ताहिरा ने इससे जंग जीत ली थी। अब फिरसे उनका ब्रेस्ट कैंसर उभर आया है। ताहिरा से पहले भी कई अभिनेत्रियां व सेलेब्रिटीज ऐसी हैं जो ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीत चुकी हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@tahirakashyap

महिमा चौधरी
परदेस और धड़कन जैसी फिल्मों में नजर आईं अभिनेत्री महिमा चौधरी भी ब्रेस्ट कैंसर को मात दे चुकी हैं। महिमा ने 2022 में बेस्ट कैंसर को मात दी थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम @ mahimachaudhry1

हिना खान
टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने पिछले साल इस खुलासे से सभी को हैरान कर दिया था कि वो ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। हिना अभी इसका इलाज करा रही हैं और उनका ट्रीटमेंट चल रहा है।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@realhinakhan

बारबरा मोरी
ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘काइट्स’ में नजर आईं अभिनेत्री बारबरा मोरी को 29 साल की उम्र में ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी का पता चला था। हालांकि, अब वो इसको मात दे चुकी हैं और पूरी तरह से ठीक हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@delamori

छवि मित्तल
टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल को साल 2022 में अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला था। उन्हें अपने ब्रेस्ट में गांठ का एहसास हुआ, जो बाद में गंभीर बीमारी निकली। फिलहाल अब छवि कैंसर मुक्त घोषित हो चुकी हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम

मुमताज
60-70 के दशक की बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज को साल 2002 में ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला था। वो उस वक्त 54-55 साल की थीं। हालांकि, उन्होंने लंदन में इलाज कराके कैंसर को मात दी।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@mumtaztheactress

हमसा नंदिनी
साउथ की अभिनेत्री हमसा नंदिनी को साल 2021 में ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के बारे में पता चला था। इसके बाद तकरीबन एक साल के इलाज के बाद उन्होंने इस बीमारी से जीत हासिल की।

Image Credit : इंस्टाग्राम @ihamsanandini

पिंक साड़ी पहन अदिति राव हैदरी ने लूटा फैंस का दिल, यूजर बोले- मार ही डाला

इंस्टाग्राम- @aditiraohydari
Read Now