अमर उजाला
Sat, 14 June 2025
सुशांत सिंह राजपूत सिनेमाई दुनिया के जाने-माने अभिनेता थे। आज 14 जून को अभिनेता की पांचवी पुण्यतिथि मनाई जा रही हैं। इस खास अवसर पर जानेंगे उनकी फिल्मों से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में।
इस रोल के लिए एक्टर विजय वर्मा ने भी ऑडिशन दिया था, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत का नाम फाइनल हुआ। वहीं फिल्म में चाइल्ड क्रिकेटर अली का रोल करने वाले एक्टर दिग्विजय देशमुख बड़े होकर क्रिकेटर बने, जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं।
सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत इस फिल्म में अभिनेता आमिर खान को विलेन के रोल के लिए ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे छोड़कर यशराज बैनर की ही फिल्म 'धूम 3' को चुना।
फिल्म की कास्ट साइन करने से पहले अभिनेता अक्षय कुमार, महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका निभाने वाले थे, लेकिन फिर निर्देशक ने उनके और धोनी के लुक में समानता ना होने के कारण मना कर दिया था।
फिल्म में सुशांत के साथ आलिया भट्ट डेब्यू करने वाली थीं पर आलिया ने आखिरी समय में करण जौहर की एक फिल्म चुनी और इस फिल्म काे छोड़ दिया था।
सुशांत सिंह राजपूत के किरदार का नाम ‘मंसूर खान’ था, यह अभिनेत्री सारा अली खान की पहली फिल्म थी। संयोग ही है कि सारा अली खान के दादा जी का नाम भी मंसूर अली खान पटौदी था।
सोनचिड़िया फिल्म के क्रू सदस्यों में वे लोग शामिल थे, जो उस क्षेत्र में कभी डाकू थे जहां फिल्म की शूटिंग हुई थी।
सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म में ताहिर राज भसीन को धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के रूप में दिखाया गया था, जो असल जीवन में धूम्रपान नहीं करते थे। इस वजह से प्रोडक्शन टीम ने तुलसी के पत्तों और ग्रीन टी के साथ सिगरेट का इस्तेमाल किया था।
इस फिल्म के मुख्य अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत फिल्म की आधिकारिक रिलीज से करीब एक महीने पहले 14 जून 2020 को अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।
मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
सुशांत सिंह राजपूत के इन डायलॉग्स ने किया दर्शकों को भावुक