अमर उजाला
Sat, 14 June 2025
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज 5वीं पुण्यतिथि है। आज ही के दिन वो हमसे दूर चले गए थे।
सुशांत भले ही आज हमारे बीच में ना हो लेकिन उनके द्वारा निभाए गए यादगार किरदार आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं।
फिल्म 'काई पो छे' से सुशांत के करियर की शुरुआत हुई। इस फिल्म ने लिए उन्होंने क्रिकेट सीखा था।
डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी के लिए सुशांत ने दिबाकर बनर्जी से बातचीत की और बंगाली लुक और तौर-तरीकों को समझने की कोशिश की
फिल्म एमएस धोनी के लिए सुशांत ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ काफी समय बिताया था। साथ ही क्रिकेटिंग शॉट्स की भी धड़ल्ले से प्रैक्टिस की थी।
कृति सेनन के साथ फिल्म राब्ता के लिए सुशांत को बैंकॉक में एडवांस हथियार और जिमनास्टिक की ट्रेनिंग के लिए जाना पड़ा था।
फिल्म 'केदारनाथ' के लिए सुशांत ने पहले तो उत्तराखंड की संस्कृति, जीवन शैली और रीति-रिवाजों का अध्ययन किया। उन्होंने फिल्म के लिए जरूरी भाषा और बोली भी सीखी।
फिल्म सोन चिढ़िया के लिए सुशांत ने चंबल क्षेत्र की स्थानीय भाषा को समझा। चंबल की संस्कृति, रीति-रिवाजों और परंपराओं को समझने के लिए उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ समय बिताया।
फिल्म छिछोरे में सुशांत नेसिखाया कि जीवन में हार-जीत और सफलता-असफलता से परे रहकर खुद की जिंदगी जीनी होती है।
भारत में धीमी रही ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ की शुरूआत, जानें पहले दिन का कलेक्शन