अमर उजाला
Sun, 5 October 2025
दो अक्तूबर को रिलीज हुई फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये से खाता खोला।
दूसरे दिन फिल्म की कमाई 5.5 करोड़ रुपये रही। शनिवार को फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
इस तरह से फिल्म ने अब तक 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
यह फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के आगे काफी कमजोर रही है। इसमें जान्हवी कपूर और वरुण धवन लीड रोल में हैं।
वरुण-जान्हवी के अलावा फिल्म में रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं।
तीन दिनों में 150 करोड़ के पार हुई 'कांतारा चैप्टर 1', जानें टोटल कलेक्शन