अमर उजाला
Fri, 13 June 2025
बीते दिन गुरुवार को अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के अचानक निधन ने सबको हैरान कर दिया।
53 वर्षीय उद्योगपति संजय कपूर का पोलो ग्राउंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
निधन से पहले बिजनेसमैन संजय कपूर के अंतिम दो ट्वीट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
संजय कपूर के जीवन का आखिरी ट्वीट तो उनके निधन से चंद घंटे पहले का है। इस ट्वीट में उन्होंने अहमदाबाद में हुए दर्दनाक प्लेन क्रैश हादसे में पीड़ित परिवारों को संवेदना दी थी।
इसके कुछ घंटे बाद ही उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई, जिसके बाद नेटिजंस ने उनके आखिरी ट्वीट के जवाब में कहा कि जीवन का कोई भरोसा नहीं है।
वहीं बिजनेसमैन ने अपनी मृत्यु से ठीक तीन दिन पहले यानी कि 9 जून को एक और ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने जीवन की अनिश्चिताओं को लेकर विचार प्रकट किए थे।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि पृथ्वी पर आपका समय सीमित है। इसलिए अगर-मगर की सभी आशंकाओं को दार्शनिकों पर छोड़कर हमें अपने आज पर ध्यान देना चाहिए।
दिवंगत संजय कपूर के इस ट्वीट से अंदेशा होता है कि उन्हें अपने जीवन के बारे में पहले से पता था।
वहीं, बिजनेसमैन के इस ट्वीट पर नेटिजंस भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भगवान हमेशा जाने से पहले जरूर संदेश देता है।
कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ एक हफ्ते में ही हुई फुस्स, जानें कुल कमाई