अमर उजाला
Tue, 27 May 2025
सूरज पंचोली की फिल्म ‘केसरी वीर’ 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
सुनील शेट्टी भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
फिल्म ने पहले दिन 25 लाख रुपये से अपना खाता खोला। जबकि दूसरे दिन 30 लाख रुपये ही कमा पाई।
केसरी वीर ने पहले संडे 35 लाख रुपये कमाए जबकि सोमवार के भी आंकड़े आ गए हैं।
चौथे दिन फिल्म ने सिर्फ 12 लाख की कमाई की है। अब तक फिल्म ने कुल सिर्फ 1.02 करोड़ ही कमाए हैं।
तुषार कपूर की ‘कंपकंपी’ भी 23 मई को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन 20 लाख रुपये कमाए।
शनिवार को ये आंकड़ा 30 लाख पहुंचा और रविवार को भी फिल्म 30 लाख कमाने में सफर रही।
फिल्म ने अपने चौथे दिन 19 लाख का बिजनेस किया है। यानी अब तक कुल 99 लाख रुपये कमा लिए हैं।
दोनों फिल्मों की तुलना करें तो अब तक ‘केसरी वीर’ का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
पहले सोमवार को ही नीचे आई ‘भूल चूक माफ’ की कमाई, धीमी पड़ी रफ्तार