जब 'गुरु वशिष्ठ' और 'साईं बाबा' बन छाए सुधीर

अमर उजाला

Mon, 20 March 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

अभिनेता सुधीर दलवी आज यानी 20 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने साल 1977 में आई फिल्म ‘शिर्डी के साईं बाबा’ में 'साईं बाबा' का किरदार निभाया था

Image Credit : सोशल मीडिया

सुधीर ने 'रामायण' में 'गुरु वशिष्ठ' की भूमिका अदा की थी, अपने दमदार अभिनय से इन्होंने किरदार में जान डाल दी थी

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके अलावा इन्होंने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है
 

Image Credit : सोशल मीडिया

साल 1974 में आई फिल्म ‘27 डाउन’से सुधीर ने अपने करियर की शुरुआत की 

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके अवाला 90 के दशक में उन्होंने लगभग 23 बॉलीवुड फिल्मों में काम किया

Image Credit : सोशल मीडिया

सुधीर ने मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन, राजेश कुमार जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर किया है 
 

Image Credit : सोशल मीडिया

सुधीर की‘कर्मयोगी’, ‘आप के दीवाने’,’गहराई’, ‘अर्पण’, ‘हवालात’,जैसी फिल्में हिट साबित हुई

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्मों के अलावा सुधीर दलवी ने छ: टीवी सीरियल्स में अभिनय किया है, जो काफी लोकप्रिय रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘चाणक्य’ में उन्होंने 'अंभिराज' का चरित्र निभाया था 

Image Credit : सोशल मीडिया

सुधीर ने ‘विष्णु पुराण’में 'ब्रह्मा' और टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’में 'गोवर्धन विरानी' का किरदार निभाया

Image Credit : सोशल मीडिया

अशनूर की अदाओं पर हार बैठेंगे दिल

सोशल मीडिया
Read Now