अमर उजाला
Wed, 21 August 2024
विक्की कौशल ने अपनी आने वाली फिल्म 'छावा' में अपने नए लुक से प्रशंसकों को चौंका दिया है
निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया है और कई मशहूर हस्तियों ने भी इसकी तारीफ की है
अब राजकुमार राव ने भी 'छावा' के टीजर और विक्की कौशल के लुक पर प्यार लुटाया
राजकुमार इंस्टाग्राम स्टोरीज पर टीजर शेयर करते हुए लिखा- यह बहुत बड़ा होने वाला है, बहुत बढ़िया काम भाई विक्की कौशल
टीजर की शुरुआत छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में विक्की कौशल के परिचय से होती है, वह एक बहादुर सैनिक की तरह लड़ते नजर आ रहे हैं
छोटे से क्लिप में अपने लुक और एक्शन से अभिनेता ने सभी को प्रभावित कर दिया है, विक्की ने फिल्म का पहला पोस्टर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था
कंगना के खोली बॉलीवुड पार्टियों की पोल, नकल उतारकर बताई सेलेब्स की सच्चाई