कमल हासन की ठग लाइफ से क्यों बाहर हुए दुलकर सलमान? कमल हासन की ठग लाइफ का लोगों को लंबे समय से इंतजार है इस फिल्म के एक छोटे से शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है वहीं, कमल हासन के राजनीतिक प्रतिबद्धताओं की वजह से इसका दूसरा शेड्यूल शुरू नहीं हो सका है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शूट में हो रही देरी की वजह से दुलकर सलमान ने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया है बताया जा रहा है कि उनकी फिल्मों की तारीखों के टकराव की वजह से उन्होंने आपसी सहमति से फिल्म से बाहर होने का फैसला किया है मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए सलमान ने कमल हासन और मणिरत्नम के घर जाकर उनसे बात की और अपनी परेशानी से उन्हें अवगत कराया एंटरटेनमेंट डेस्क