जेलर में अपनी फीस की रिपोर्ट पर भड़का यह सितारा साउथ के थलाइवा यानी रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद अच्छी कमाई की है 'जेलर' की बंपर सफलता के बाद निर्माता कलानिधि मारन ने रजनीकांत को करोड़ों की लग्जरी कार उपहार में दी इसी बीच खलनायक वर्मन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विनायकन की फीस को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया कि 'जेलर' के लिए विनायकन को महज 35 लाख रुपये फीस के तौर पर मिले थे इन्हीं रिपोर्ट्स पर भड़कते हुए विनायकन ने कहा, 'मुझे 35 लाख रुपये से तीन गुणा अधिक राशि मिली थी' विनायकन ने कहा, 'सेट पर मेरे साथ रॉयल्टी की तरह व्यवहार किया गया और अच्छा मुआवजा दिया गया' सीटिए