शादी की खबरों पर तृषा ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात तृषा कृष्णन दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री हैं हाल ही में वह अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं दरअसल, कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि वह एक मलयालम प्रोड्यूसर के साथ शादी करने जा रही हैं अब इस पर अभिनेत्री की प्रतिक्रिया सामने आई है उन्होंने सोशल मीडिया पर इन खबरों का खंडन किया है तृषा ने बिना किसी का नाम लिए अफवाह न फैलाने और शांत रहने को कहा है एंटरटेनमेंट डेस्क