इन एक्टर्स ने अलग टैलेंट से पर्दे के पीछे मचाया गदर

अमर उजाला

Mon, 17 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

इन दिनों साउथ की फिल्मों का बोलबाला है, साउथ की फिल्मों में सितारों की एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है

Image Credit : सोशल मीडिया

आज हम आपको साउथ के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पर्दे पर अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने में तो कामयाब रहे ही हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके अलावा वह पर्दे के पीछे भी अपना कमाल दिखाते हैं, तो आएइ बताते हैं आपको उनके बारे में...

Image Credit : सोशल मीडिया

कमल हासन एक उत्कृष्ट अभिनेता हैं और उन्होंने समय-समय पर अपने कौशल को साबित किया है, उन्होंने फिल्म निर्माण, निर्देशन, कोरियोग्राफर, सिंगिंग, स्क्रीनप्ले, लिरिक्स लिखने सहित पर्दे के पीछे बहुत से किरदार निभाए हैं

Image Credit : सोशल मीडिया
अदिवि शेष को उनकी फिल्म मेजर में निभाए गए किरदार के लिए काफी सराहना मिली है, वह एक बेहतरीन अभिनेता होने के अलावा डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर भी हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

बाहुबली के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती ने अपने अभिनय से खूब सुर्खियां बटोरी हैं, वह एक निर्माता, फोटोग्राफर और विजुअल इफेक्ट कोर्डिनेटर भी हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

प्रकाश राज एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने साउथ ही नहीं बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है, एक्टिंग के अलावा वह डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का जिम्मा भी संभालते हैं और उन्होंने कई फिल्में बनाई हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

जूनियर एनटीआर सिंगर और टेलीविजन प्रजेंटर भी हैं,उन्होंने तेलुगू भाषा के बिग बॉस सीजन 1 को होस्ट किया था, जो एक सफल सीजन रहा था

Image Credit : सोशल मीडिया

साउथ स्टार धनुष पर्दे के पीछे अपना खूब कमाल दिखाते हैं, उन्होंने अभिनय के अलावा सिंगर के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई है, उनका 2011 में कोलावेरी डी गाना काफी फेमस हो गया था और इसके यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो गए थे

Image Credit : Instagram

खूबसूरती में कई अभिनेत्रियों को मात देती हैं सिमरन

सोशल मीडिया
Read Now