दिवंगत फैन के घर पहुंचकर सूर्या ने दी श्रद्धांजलि साउथ सुपरस्टार सूर्या के फैंस पूरे देश में फैले हैं और उन्हें बेहद प्यार करते हैं जितना प्यार सूर्या के फैंस उन्हें करते हैं, उतना ही सम्मान अभिनेता भी अपने सभी प्रशंसकों को देते हैं हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा देखने को मिला, जिससे साबित होता है कि सूर्या अपने फैंस से बहुत प्यार करते हैं दरअसल, हाल ही में सूर्या के एक प्रशंकर की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी ऐसे में हाल ही में सूर्या अपने फैन को आखिरी बार श्रद्धांजलि देने उसके घर पहुंचे अभिनेता चेन्नई के एन्नोर में स्थित युवा प्रशंसक के घर पहुंचे और उसके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की सूर्या की फैन के घर जाने की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ...