श्रीलीला ने फैंस के लिए ली टाइमर सेल्फी, पोस्ट की आखिरी तस्वीर का भी बताया किस्सा श्रीलीला ने हाल ही में अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। लाल रंग की ट्रेडिशनल ड्रेस में वे कमाल लग रही थीं। उनके खुले बाल और हल्की मुस्कान ने तस्वीरों को और खास बना दिया। श्रीलीला ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में साझा किया कि उन्होंने फैंस के लिए टाइमर से तस्वीरें लेनी शुरू कर दी। अभिनेत्री ने लिखा, "आप सभी को बहुत याद किया, इसलिए टाइमर पिक्चर जैसी नई आदतें विकसित कर लीं। उन्होंने आगे लिखा, आखिरी तस्वीर तब की है जब मैं यह तय करने की कोशिश कर रही था कि टाइमर 3 सेकंड का होना चाहिए या 5 सेकंड का? एंटर