अजित ने 'विदा मुयार्ची' का अजरबैजान शेड्यूल किया पूरा अजित कुमार की आगामी फिल्म पर बड़ा अपडेट सामने आया है अभिनेता ने 'विदा मुयार्ची' के लिए अजरबैजान का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है उनके मैनेजर ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है पोस्ट में यह भी बताया गया है कि वे जल्द ही नए स्थान पर शूट के लिए जाने वाले हैं अजित कुमार, अर्जुन सरजा, तृषा और अन्य लोग पिछले कुछ महीनों से अजरबैजान में महत्वपूर्ण दृश्यों का फिल्मांकन कर रहे थे इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन मगीजा थिरुमनी कर रहे हैं एंटरटेनमेंट डेस्क