अमर उजाला
Sun, 13 April 2025
दक्षिण भारतीय फिल्मों के चर्चित अभिनेता अजित कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ को सिनेमाघरों में आज चौथा दिन है।
फिल्म ‘‘गुड बैड अग्ली’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही हैं। जानिए, चौथे दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
चौथे दिन अजित कुमार की फिल्म ने 15.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म के कुल कलेक्शन की बात की जाए तो अब तक इसने 79.27 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं।
फिल्म में अजित के अलावा एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी खास रोल में हैं। ‘गुड बैड अग्ली’ में अजित ने एक गैंगस्टर का रोल निभाया है।
फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। चौथे दिन तक आकर फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ 100 क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है।
जिस तरह से अजित की फिल्म कमाई कर रही है, उससे लगता है कि जल्द ही अपना बजट वसूल कर लेगी।
साउथ में इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखा जा रहा है, दर्शक अच्छी-खासी संख्या में फिल्म देखने आ रहे हैं।
‘गुड बैड अग्ली’ की कमाई में गिरावट, जानिए अजित की फिल्म ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया