अमर उजाला
Sat, 3 February 2024
दलपति विजय ने शुक्रवार को अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलका वेट्री कजगम का एलान किया, अब वे राजनीति में भी कदम रख चुके हैं
दलपति विजय से पहले भी कई साउथ सितारे राजनीति में अपना कमाल दिखा चुके हैं, चलिए जानते हैं उनके बारे में
नंदमुरी तारक रामा राव, जिन्हें एनटीआर के नाम से जाना जाता है, उन्होंने 1982 में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की स्थापना कर राजनीति में कदम रखा था
एमजीआर यानी एमजी रामचंद्रन एक अभिनेता से राजनेता बने, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने 'मक्कल थिलागम' की उपाधि अर्जित की
अभिनेत्री जयललिता ने 1982 में एआईएडीएमके में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा, 1991 में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनीं
चिरंजीवी ने 2008 में राजनीति में कदम रखा और आंध्र प्रदेश में प्रजा राज्यम पार्टी की स्थापना की, फिर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन किया
कमल हासन 2018 में अपनी पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) की स्थापना करके राजनीति में शामिल हुए थे
अभिनेता, निर्देशक और लेखक पवन कल्याण ने 2014 में जन सेना पार्टी की स्थापना करके राजनीति में प्रवेश किया
राजामौली-महेश बाबू की फिल्म में हुई नागार्जुन की एंट्री?