विवादित बयानों से चर्चा में आईं ये साउथ अभिनेत्रियां

अमर उजाला

Fri, 30 June 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं साउथ की भी कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनके बयानों पर खूब बवाल मच चुका है।

Image Credit : सोशल मीडिया

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री खुशबू ने अपने एक बयान से खूब चर्चा बटोरी थी जब उन्होंने शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने को सही ठहराया था इसके बाद राजनीतिक संगठनों ने अभिनेत्री की आलोचना करते हुए उनके बयान को संस्कृति और मूल्यों के खिलाफ बताया था

Image Credit : सोशल मीडिया

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने कोरोना महामारी के दौरान इस बात पर अपना बयान दिया था कि सेलिब्रेटीज उतनी मदद नहीं कर रहे हैं, जितनी की करनी चाहिए जिसके लिए उन्हें खूब आलोचना झेलनी पड़ी थी 

Image Credit : इंस्टाग्राम

सामंथा साउथ की बोल्ड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, एक्ट्रेस ने करण जौहर के चैट शो में अभिनेत्री ने अपने एक्स हसबैंड नागार्जुन को लेकर तंज कसा, इसके अलावा सामंथा का सेक्स को लेकर दिया गया बयान पर भी काफी वायरल हुआ था

Image Credit : इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस साई पल्लवी उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं, जब उन्होंने कश्मीरी पंडितों को लेकर विवादित बयान दिया था, साई पल्लवी ने एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में कश्मीरी पंडितों पर दिखाए गए अत्याचारों की तुलना मॉब लिंचिंग से की थी

Image Credit : social media

तापसी पन्नू ने कॉफी विद करण को लेकर अपने बयान से खूब सुर्खियां बटोरी, जब उनसे पूछा या कि उन्हें करण जौहर के शो में क्यों नहीं बुलाया गया? तब एक्ट्रेस ने चुटकी लेते हुए कहा था कि उनकी सेक्स लाइफ इतनी दिलचस्प नहीं है कि उन्हें करण के शो पर चर्चाओं में लाया जा सके।

Image Credit : social media

'मेगा प्रिंसेस' का नामकरण आज, तैयारी देख झूमे फैंस

insta
Read Now