बेहद क्यूट है तेजस्विनी प्रकाश का मैटरनिटी शूट साउथ एक्ट्रेस तेजस्विनी प्रकाश ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ फोटोज शेयर की हैं अपने पति फणी वर्मा नादिमपल्ली के जन्मदिन पर तेजस्विनी ने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर की है तस्वीरों में कपल को व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए देखा जा सकता है तेजस्विनी ने बेल्ट के साथ एक व्हाइट गाउन पहना था, वहीं फणी ने व्हाइट जींस के साथ फुल स्लीव्स वाली टी-शर्ट पहनी थी कपल ने खुशी-खुशी कैमरे के लिए पोज दिया इस दौरान एक्ट्रेस अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'खुशी से चमकना और प्यार से बढ़ना, हमें अपने जीवन का सबसे प्यारा उपहार मिलने वाला है' मनोरंजन