साउथ एक्टर अजित के बाद 9 साल के बेटे भी उतरे रेसिंग ट्रैक पर? अभिनेता ने खुद सिखाई ड्राइविंग

अमर उजाला

Sat, 5 April 2025

Image Credit : ट्वीटर@@SureshChandraa

अजित कुमार दक्षिण भारतीय फिल्मों के चर्चित अभिनेता है। अभिनय करने के अलावा वह रेसिंग का शौक भी रखते हैं। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

अजित प्रोफेशनल रेसर के तौर पर रेसिंग ट्रैक पर नजर आते हैं। वह कई इंटरनेशनल रेसिंग कॉम्पिटिशन का हिस्सा भी बनते हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

रेसिंग ट्रैक पर कई बार अजित हादसों के शिकार भी हुए। पिछले दिनों रेसिंग ट्रैक पर एक बड़ा हादसा अजित के साथ हुआ, जिसमें वह बाल-बाल बचे। हादसाें के बावजूद वह रेसिंग ट्रैक से दूर नहीं होते हैं। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

हाल ही में अजित अपने बेटे अद्विक को भी रेसिंग के टिप्स देते दिखे। अजित का 9 साल का बेटा रेसिंग कार में बैठकर काफी खुश नजर आया। 

Image Credit : ट्वीटर@@SureshChandraa

अजित कुमार, उनकी पत्नी और बेटा मद्रास के इंटरनेशनल कार्टिंग सर्किट में नजर आए। यहीं पर अजित ने बेटे को रेसिंग के टिप्स बताए। 

 

Image Credit : ट्वीटर@@SureshChandraa

अजित कुमार के करियर की बात की जाए तो जल्द ही वह एक साउथ इंडियन फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ में नजर आएंगे।

Image Credit : एक्स@Adhikravi

श्रीलीला ने फैंस के लिए ली टाइमर सेल्फी, पोस्ट की आखिरी तस्वीर का भी बताया किस्सा

इंस्टाग्राम
Read Now