अमर उजाला
Thu, 10 April 2025
आज यानी 10 अप्रैल 2025 को साउथ एक्टर अजित कुमार की तमिल फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
फिल्म में अजित कुमार के इमोशन, एक्टिंग, एक्शन से दर्शक खुश नजर आ रहे हैं। फैंस बड़ी संख्या में फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ को देखने पहुंच रहे हैं।
फिल्म में अजित के अलावा तृषा कृष्णन भी हैं। फिल्म को अधिक रविचंद्रन से निर्देशित किया है।
फिल्म में अजित ने एक ऐसे व्यक्ति का रोल किया है, जो पहले क्राइम की दुनिया से जुड़ा था, फिर सबकुछ छोड़कर एक सामान्य जिंदगी परिवार के साथ जीना चाहता है। इस रास्ते में उसके सामने क्या चुनौती है? यही फिल्म की कहानी है।
पहले दिन अजित की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ ने 21.89 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला है।
आज ही यानी 10 अप्रैल को सनी देओल की हिंदी फिल्म ‘जाट’ भी रिलीज हुई। इस फिल्म ने 8.51 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाए हैं।
फिल्म ‘जाट’ और ‘गुड बैड अग्ली’ के पहले दिन के कलेक्शन को देखें तो अजित की फिल्म ने बाजी मार ली है।
आने वाले दिनों में देखना होगा कि फिल्म ‘जाट’ और ‘गुड बैड अग्ली’ में से कौन अधिक कमाई कर पाता है।
'एल 2 एम्पुरान' के कलेक्शन में 24 फीसदी की गिरावट, जानें बुधवार को कितनी रही कमाई